Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला और रानीपोखरी मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से किया स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा और रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत का फूलमालाओं और बुके देकर भव्य स्वागत किया। कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेताओं का आभार भी व्यक्त किया और इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Oplus_131072
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा और मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने कहा पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाएंगे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चलने का आह्वान भी किया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ होते हैं! उनके सम्मान और उत्सवर्धन से ही संगठन को शक्ति मिलती है।
Oplus_131072
वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी और पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बताई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विश्वास है। कहां कि संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से पदासीन नहीं रहता है परिवर्तन होता रहता है, संगठन में परिवर्तन होने से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी भाजपा में उचित सामान दिया जाता है। स्वागत करने वालों में सभासद विनीत राजपूत, सभासद सुरेंद्र लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, नवीन चौधरी, सतीश सेमवाल, प्रकाश कोठारी, सोनू गोयल,मोबिन, केतन गुप्ता, दीवान सिंह, भारत गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button