Blog

सोंग नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का विधायक गैरोला ने किया निरीक्षण। (क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश, क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा)
सोंग नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद पूर्व में निर्मित सुरक्षा दीवार को हुए नुकसान का विधायक बृजभूषण गैरोला ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की स्थिति देखी और आवश्यक सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बरसात के दौरान सोंग नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, वहां तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में नदी के बढ़ते जलस्तर से आबादी और आसपास के क्षेत्र को नुकसान न पहुंचे।

वार्ड 11 सभासद अमित कुमार ने कहा कि सोंग नदी में बाढ़ आने के बाद सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्षतिग्रस्त दीवार की जल्द मरम्मत जरूरी है। इससे नदी के पानी से होने वाले संभावित नुकसान को रोका जा सकेगा और स्थानीय लोगों को सुरक्षा मिल सकेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह महिपाल सिंह, राम प्रवेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button