Blog

10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर किसानों ने बनाई रणनीति। (एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ने का 600 रुपये प्रति क्विंटल रेट और स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म करने समेत कई मांगें उठेंगी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को डोईवाला गन्ना समिति के किसान भवन में किसानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने की और संचालन मंडल सचिव याकूब अली ने किया। बैठक में 10 अगस्त को जिला मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद देवली ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, गन्ने का लाभकारी मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, बिजली बिल-2025 वापस लेने और स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म करने समेत कई मांगें आंदोलन में उठाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मनरेगा को मजबूत करने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में की गई कटौती वापस लेने और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों के साथ डोईवाला में धान क्रय केंद्र खोलने तथा मंडी का संचालन शुरू करने की मांग भी उठाई जाएगी। उन्होंने किसानों और मजदूरों से जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
राजेंद्र पुरोहित, जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह और जिला सचिव पुरुषोत्तम बडोनी ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आंदोलन करना जरूरी है। उन्होंने 10 अगस्त को देहरादून गांधी पार्क से होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में गन्ना समिति निदेशक तेजपाल सिंह मोंटी, बलबीर सिंह, याकूब अली, अनूप कुमार पाल, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, सरजीत सिंह, हरीश कुमार शर्मा, मोहम्मद यामीन, जगजीत सिंह, गुरचरण सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह पाल और हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button