41 रक्तवीरों ने रक्तदान कर किया महादान और जीवन बचाने का दिया संदेश। (भानियावाला में एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तरांचल इंटरप्राइजेज, भानियावाला में एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं सभासद ईश्वर रौथान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद आयोजित शिविर में 41 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी संदेश दिया। समिति के सचिव आसिफ हसन एवं सह सचिव अब्दुल माजिद अंसारी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। हर सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।
सभासद ईश्वर रौथान ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का कार्य करते हैं।
समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि जन्मदिन को सेवा से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी खुशी है। समिति आगे भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित करती रहेगी।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहादाब हसन, कमाल अहमद, सहबान आरिफ, मुकेश, मोहम्मद राजा लखेड़ा, वसीम अहमद, आसिफ, फुरकान, अहमद राजा, अनस, अरमान, मेहरबान शाह, सागर सिंह, प्रशांत, इमरान, नसीम अहमद, अब्दुल माजिद अंसारी, परवेज अली, शुभम कांबोज, परवेज, पारस, मोहम्मद उमर, साहिल अली आदि मौजूद रहे।



