Blog

पूर्व सैनिकों का सम्मान और हित मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी

पूर्व सैनिक संगठन ने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र की शान हैं। उनके सम्मान, अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। पूर्व सैनिकों से जुड़े हर विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा और उनके हितों के लिए ब्लॉक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
यह बात उन्होंने उस समय कही, जब पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कमांडर एस.एस. मठारु ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके सहयोग से भविष्य में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा।
इस दौरान आनंद राणा, कैलाश, विक्रम, दीनदयाल तिवारी आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button