Blog

नई मतदाता सूची में नाम कटने पर कांग्रेस ने जताई चिंता। (कांग्रेस नेताओं ने बैठक में किया मंथन, प्रभावित मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए प्रयास करने की बात कही)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई जारी मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर चर्चा और मंथन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहना जरूरी है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला गंभीर है। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा जुड़वाने के लिए पार्टी प्रयास करेगी।

नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने से पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सूची की जांच कर प्रभावित लोगों की मदद करेंगे और नामों को सही करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपूरवाण शास्त्री, शार्दुल नेगी और शुभम कांबोज सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button