Blog

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की है तस्वीर। डा. अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला 25 मई (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 122 वां एपिसोड कार्यकर्ताओं के साथ देखा व सुना। इस दौरान पीएम के मन की बात को देश के युवाओं के लिये प्रेरणादायक बताया।

शेरगढ़ स्थित माजरी द्वितीय में बूथ संख्या 124 में मंगल सिंह के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को देखा गया। उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम की प्रत्येक भारतवासी को प्रतीक्षा रहती है। मन की बात के जरिए देश के प्रतिभावान लोगों को मंच मिलता है, सरकार की योजनाओं का लाभ, होनहार छात्रों के जीवनी के जरिए शिक्षा मिलती है।
इस दौरान अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री मुकेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रविन्द्र सैनी, कश्मीर सिंह, आकाश कुमार, हरविंदर कौर, निशा देवी आदि उपस्थित रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button