Blog

हिंदी पखवाड़े में अधिकारियों ने परखी हिंदी की जानकारी। (प्रश्न मंच में अधिकारियों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभा)

खबर को सुनें

जौलीग्रांट (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एयरपोर्ट में हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एयरपोर्ट निदेशक बी.एच. नेगी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में हुआ।

हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन शुभम वत्स ने किया, जबकि संचालन राजभाषा अधिकारी अजित कुमार ने किया। प्रश्न मंच में एएआई के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नितिन वर्मा, प्रबंधक (वित्त) ने प्रथम, नितिन कादियान, संयुक्त महाप्रबंधक ने द्वितीय, शैलेंद्र जंगपांगी, प्रबंधक (मानव संसाधन) ने तृतीय तथा सक्षम सिंघल, कनिष्ठ अभियंता (वित्त) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न मंच में हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण, सामान्य ज्ञान और राजभाषा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए।

प्रतिभागियों ने सक्रियता और उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। इससे कार्यक्रम रोचक और ज्ञानवर्धक बना।

हिंदी पखवाड़े के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

एयरपोर्ट निदेशक बी.एच. नेगी ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ देश की विविध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग से प्रशासनिक कार्यों को सरल, प्रभावी और जनसुलभ बनाने में सहायता मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button