Blog

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के हरीश कोठारी बने प्रदेश अध्यक्ष और सतीश जोशी बने महासचिव।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डी एवं गतका एसोसियेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सूद बने मुख्य सलाहकार।

खबर को सुनें

डोईवाला देहरादून 9 मई (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के बैनर तले विभिन्न मार्शल आर्ट्स खेल संघों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि ग्रह बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून में संपन्न हुई। मार्शल आर्ट खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी का गठन किया गया। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के चेयरमैन हरीश कोठारी को कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष एवं एशियन कोच एवं रेफरी सतीश जोशी को महासचिव बनाया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डी एवं गतका एसोसियेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सूद को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इस बैठक में जुजित्सु, ग्रेपलिंग, मुए थाई, गतका, कराटे, एमएमए आदि मार्शल आर्ट खेलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से ग्रेपलिंग उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलीम ख़ान उपाध्यक्ष , मुए थाई उत्तराखंड के सचिव नीलेश जोशी को उपाध्यक्ष, विशान क्षेत्री एवं एमएमए के सुभाष भट्ट को उपसचिव, प्रज्ञा जोशी को कोषाध्यक्ष, मोनिका थापा को तकनीकी उपसचिव, बिट्टू विशान को तकनीकी निदेशक, दीपक नौटियाल को समन्वयक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरीश कोठारी ने कहा कि विभिन्न मार्शल आर्ट खेल संघों के समन्वय से बनी यह कमेटी मार्शल आर्ट खेलों और उसके खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करेगी। महासचिव सतीश जोशी ने कहा कि शीघ्र हो प्रदेश में “ उत्तराखंड राज्य मार्शल आर्ट खेलों-2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कजाकस्तान से रेफरी परीक्षा पास कर लौटे खिलाड़ी नवीन रयाल एवं जुजित्सू खेल की रेफरी परीक्षा ए ग्रेड से पास करने वाले खिलाड़ी नीलेश जोशी लो सम्मानित भी किया गया। गेम्स कमेटी द्वारा अतिशीघ्र प्रदेश के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का निःशुल्क बीमा कराने भी बात की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button