भगवान विश्वकर्मा की आराधना से गूंजा शुगर मिल परिसर।
डी.पी. सिंह ने विधि-विधान से पूजा अर्चना हवन कर भगवान विश्वकर्मा से की सुख समृद्धि की कामना।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल के प्रबंधन और कर्मचारियों ने मिल परिसर में श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना हवन यज्ञ कर धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर शुगर मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने विधि-विधान से हवन यज्ञ कर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की और समस्त कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि विश्वकर्मा भगवान को यंत्रों और उपकरणों का देवता माना जाता है। हम सब उनके आशीर्वाद से उद्योग में निरंतर प्रगति और सुरक्षित कार्य वातावरण की अपेक्षा करते हैं।
साथ ही कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर भी पूजा कर मशीनों का तिलक लगाया और मिठाई वितरण किया।
कार्यक्रम में एल आर तंवर, संजय सिंह, अरविंद शर्मा,मांगे सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, सिद्धार्थ दीक्षित, सर्वजीत सिंह, अंकित सिंह, शिवानी वर्मा, कमल बहादुर,नरेंद्र कुमार, सुषमा चौधरी, अनुज पाल, योगेंद्र मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, सूरज सिंह, जितेंद्र पंडित जी, राकेश जोशी, प्रवीण काला, सुनील सकलानी आदि मिल कर्मचारी मौजूद रहे।



