Blog

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर गिरी गाज 6 दुकानदारों पर कार्यवाही 8700 रुपए के काटे चालान।

भानियावाला और हरिद्वार रोड पर दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला प्रशासन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत भानियावाला में दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए 8700 रुपये के चालान काटे गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Oplus_16908288
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।नगर पालिका प्रशासन ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि शहर की स्वच्छता सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब हर कोई इसमें अपनी भागीदारी निभाएगा।
पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि अभियान अधिशासी अधिकारी के आदेशों के तहत चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि यदि भविष्य में दुकान के बाहर कूड़ा पाया गया तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और कचरा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें। इस मौके पर नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button