गणतंत्र दिवस पर नव ज्योति जन कल्याण समिति ने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 50 महिलाओं को किया सम्मानित।
सोशल मीडिया से समाज में जो विकृतियों फैल रही है उनके प्रभाव से बच्चों को बचा जाए और महिलाओं एवं किशोरियों को किया जाए जागरूक। डॉक्टर ममता कुंवर

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नव ज्योति जन कल्याण समिति रानीपोखरी के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक सभागार डोईवाला के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान गीत सावन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सत्यम अग्रवाल, राष्ट्रीय सनातन एकता दल उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष मानसी खत्री, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, सभासद एडवोकेट मनीष धीमान, नवज्योति जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुशीला खत्री ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया।
महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉक्टर ममता कुंवर ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया द्वारा समाज में जो विकृतियों फैल रही है उनके प्रभाव से किस तरह से बच्चों को बचा जाए , विषय पर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता, एकल नृत्य ,मेहंदी प्रतियोगिता भी शामिल रही, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सुनीता राणा ने कहा कि नव ज्योति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में कई महिलाओं ने कला ,संगीत ,लोक नृत्य और लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में अपना जौहर दिखाया हैं इन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री पूनम तोमर, कृष्णा तड़ियाल, विनोद राणा, मनजीत सिंह, गीता सावन, रेनू नेगी, गीता खत्री, कविता नेगी, कविता पाल, मनिंदर कौर पिंकी भट्ट, भगवती, पवन गैरोला, कनुप्रिया पुंडीर, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।
लेखिका नीति बिष्ट जौनपुरी, प्रिया गुलाटी ,पूनम तोमर ,कविता पाल, मोनिका मित्तल, गीता सावन, मंजू जोशी, अदिति शर्मा, संगीता राठौर, रागिनी जोहरी, अंजू सिंघल, प्रेमलता, रश्मि डंगवाल, नमिता तड़ियाल ,पिंकी पवार ,अफसाना ,कल्पना चौहान ,नेहा सिंघल ,उर्मिला कुक्तुवांन, सीमा देवी, कृष्ण तड़ियाल,तमन्ना रावत, कुसुम कश्यप, अंजू देवी, रीना कंवर, प्रतिभा कृषाली ,बबीता मनवाल, संगीता शर्मा, नीमा रावत, अनीता राणा, मनिंदर कौर, बीना देवी, सुषमा चौधरी, सरिता राणा, संध्या नवानी, कृष्णा भंडारी ,कौशल्या रावत ,रेखा रावत, वैजयंती रावत, सुचिता रावत, पूजा पुंडीर, कविता नेगी, रेनू चुनारा , डॉ0अनामिका जिंगल, मानसी खत्री, सोना देवी,दीपा देवी।
Verma doi