Blog

दायित्वधारी ओमवीर राघव ने किया चीनी मिल का निरीक्षण। (मिल के साथ आवासीय परिसर की व्यवस्थाएं भी देखीं, कर्मचारियों से बातचीत कर जानी समस्याएं)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दायित्वधारी ओमवीर सिंह राघव के डोईवाला चीनी मिल पहुंचने पर अधिशासी निदेशक अजय वीर सिंह ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। दायित्वधारी ने चीनी मिल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर मिल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मिल के आवासीय परिसर का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मिलकर्मियों से बातचीत के दौरान ओमवीर सिंह राघव ने उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के सुचारू संचालन के साथ कर्मचारियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। मिलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अधिशासी निदेशक अजय वीर सिंह ने दायित्वधारी को मिल के विभिन्न विभागों के कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिल की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला भाजपा मंडल पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, अरविंद शर्मा, गोपाल शर्मा, सुषमा शर्मा आदि मिलाकर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button