जागरूक लोगों ने नगर चौक पर खाली पड़े गमले में पौधा लगाकर लोगों को किया जागरूक और पालिका को दिखाया आईना।
डोईवाला 14 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के जागरूक लोगों ने श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर चौक पर खाली पड़े गमले में पौधा लगाकर लोगों को जागरूक किया तो वही पालिका को आईना दिखाने का कार्य भी किया गया। बताया गया कि डोईवाला के नगर चौक पर एक गमला पिछले कई महीनो से खाली पड़ा हुआ था। वहीं हरेला पर्व के तहत क्षेत्र में लोग बढ़चढकर पौधारोपण कर रहे है लेकिन पालिका की और से नगर चौक पर खाली पड़े गमले में एक पौधा रोपण का कार्य भी नहीं किया गया।
व्यापारी संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पीएम मोदी का ही ध्येय है। हर एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिसके चलते हम प्रकृति को हरा भरा रख सके। प्रकृति ही हमारी जीवन दायिनी है।
समाज सेवी राजन गोयल ने कहा कि डोईवाला के नगर चौक पर खाली पड़े गमले में क्षेत्र के जागरूक लोगों ने पौधा लगाकर बहुत ही अच्छी और सकारात्मक पहल की है प्रत्येक नागरिक को ऐसी सकारात्मक सोच के साथ पौधारोपण कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर परवा दून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी, व्यापारी अभिषेक अग्रवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी राज भाजपा नेता पंकज बहुगुणा, मनुज गुप्ता, सचिन रावत,नीरज कुमार आदि मौजूद थे।



