Blog

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन। (बड़ासी ग्रांट में श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से बड़ासी ग्रांट में आयोजित रामलीला का शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कलाकारों ने श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्रीराम के राजतिलक के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादित जीवन की सीख मिलती है।

समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा ने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया जाता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

इस दौरान निर्देशक दयाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष नरेश, मंत्री गिरीश, रवि,सर्वेश, रेनू चुनार, राजेश्वरी, रजनी, सुनीता, अभिषेक, सुरजीत आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button