Blog

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर डोईवाला में भाजपा की भव्य पदयात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी की एकता-नीति को बताया समय की जरूरत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल सहित डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी और बालावाला मंडलों के अधिकारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पदयात्रा
पदयात्रा के दौरान जगह–जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। डोईवाला चौक और लच्छीवाला पहुंचकर शहीदों की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत–श्रेष्ठ भारत का जो विचार रखा था, आज वही विचार भारत की शक्ति बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटेल की एकता-दृष्टि को नए भारत की ऊर्जा बना रहे हैं।

दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि ने 562 रियासतों का विलय कर इतिहास का स्वर्णिम अध्याय रचा। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। आज चारों मंडलों की अनुशासित सहभागिता पटेल के विचारों का जीवंत रूप प्रस्तुत कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की एकता और दृढ़ता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज तभी प्रगति करता है जब लोग एक दिशा में चलें।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, जिला कार्यक्रम संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत, सहसंयोजक सीमा रानी, चंद्रभान पाल,अरविंद नेगी, जयंत शर्मा, सोनू गोयल, मनोज कांबोज, शिवम टुटेजा, अरुण शर्मा, गौरव कैंथुरा, विनय कंडवाल,हिमांशु भट्ट, सुबोध नौटियाल, मंजू नेगी, रीता छेत्री, माया अधिकारी, कृष्णा तड़ियाल, ममता नयाल, सरिता रावत, सोनिया बिष्ट, सुशील जायसवाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button