Blog
टूटी हुई पानी की नहरों का नवनिर्माण कराने की उठाई मांग।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने टूटी हुई पानी की नहरों नवनिर्माण कराने की मांग उठाई। साकिर हुसैन ने बताया कि किसानों के खेतों में सिंचाई करने वाली पानी की नहर लगभग 30 वर्ष पूर्व बनी थी जो आज बहुत जर जर हालत में है जिससे किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और कहा के इस नहर से लगभग 4 गांव की खेती में पानी जाता है जो टूटे होने के कारण पानी किसानों के खेतों में प्रयाप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है और दूसरे किसानों के खेतों में पानी चला जाता है कई बार फसलों को नुकसान भी हो जाता है जिसके लिए उपजिलाधिकारी ने उक्त शिकायत का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को कार्यवाही के आदेश दिए है ।



