Blog

पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल की मुश्किलें बढ़ने की प्रबल संभावना।

भाजपा से संजीव सैनी, मोहन सिंह चौहान और कांग्रेस से राजवीर सिंह खत्री, मोहम्मद अकरम ने भी किया है नामांकन पत्र दाखिल।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): डोईवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद 8 और 20 वार्डो के सभासद प्रत्याशियों ने 102 नामांकन पत्र दाखिल किए। वही नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के 19 और सभासद पद के 166 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अधिकृत सागर मनवाल, भाजपा से अधिकृत नरेंद्र सिंह नेगी, और भाजपा के संजीव सैनी, मोहन सिंह चौहान, और कांग्रेस से राजवीर सिंह खत्री, मोहम्मद अकरम, यामिनी, थॉमस मैसी आदि आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।

Oplus_131072

डोईवाला नगर पालिका वार्ड प्रत्याशियों की सूची

Oplus_131072
।
Oplus_131072
वार्ड नं 7 जौलीग्रांट से कांग्रेस के सभासद प्रत्याशी शार्दूल सिंह नेगी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। वही भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सैनी और भाजपा नेता मोहन सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकरम ने नामांकन पत्र दाखिल कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अब देखना यह होगा की नामांकन पत्र वापसी तक भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाराज अध्यक्ष पद के दावेदारों को मनाने में कहां तक सफल हो पाते है। वही पालिका अध्यक्ष पद के लिए यामिनी, थॉमस ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। पालिका अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। अब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला किन-किन के बीच होगा यह तस्वीर नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button