Blog

सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता। विधायक बृजभूषण गैरोला (विकास कार्यों में हर वर्ग की समान भागीदारी की जा रही है सुनिश्चित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोईवाला नगर के वार्ड नंबर 20 में विधायक निधि से स्वीकृत ₹2 लाख की लागत से महर्षि वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला लोकार्पण किया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता देना संगठन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है, जिससे समाज में समान अवसर और संतुलित विकास सुनिश्चित हो रहा है।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास से न केवल सांस्कृतिक धरोहर मजबूत होती है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी जाता है।

इस दौरान सभासद ईश्वर रौथान,जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम नेगी,प्रकाश कोठारी, अश्विनी आदेश, अजय, विजय, सीमा, सरिता, मीना, पूर्व सभासद बाला देवी, नवीन कुमार, अश्वनी कुमार, लक्ष्मी, शोभा, अलका आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button