Blog

विधायक निधि से ₹8.82 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण। (बड़ोवाला के राजकीय इंटर कॉलेज में टीन शेड और जौलीग्रांट में सीसी मार्ग का उद्घाटन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए दो विकास कार्यों का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। कुल ₹8.82 लाख की लागत से हुए इन कार्यों से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौली में ₹4 लाख की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया गया। इससे विद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा होगी। वहीं वार्ड नंबर-4 जौलीग्रांट में ₹4.82 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का भी उद्घाटन किया गया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि से शिक्षा, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य कविता नौटियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, आदेश पंवार, प्रशांत सोलंकी, विनीत मनवाल, अक्षय चंदेल, बंटी पाल, शिव चरण गोदियाल, परमानंद चमोली, रीता रावत, सुनीता देवी, कोमल कुंवर, वीरेंद्र सिंह राणा, उम्मेद सिंह समेत शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button