Blog

माताओं-बहनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव। कांग्रेस (मिस्सरवाला में 85वें महिला शक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में कीर्तन मंडली और मातृशक्ति को किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने मिस्सरवाला में आयोजित 85वें महिला शक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में कीर्तन मंडली की महिलाओं समेत क्षेत्र की मातृशक्ति से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की मजबूती का आधार है। महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्तों की मजबूती का पर्व है। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उनकी बातों को सुना। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को सम्मान और समान अवसर देकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला नगर अध्यक्ष रश्मि देवराडी, संतोषी देवी, पंकज फर्सवान, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, आदि के अलावा मातृ शक्ति मौजूद रही I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button