Blog

विद्युत पोल पर लगी आग लोगों की सूझबूझ से टला हादसा।

वार्ड 18 प्रेम नगर बाजार में अचानक उठी लपटें, विभाग ने तुरंत बहाल की सप्लाई।

खबर को सुनें

डोईवाला राजेंद्र वर्मा) डोईवाला नगर पालिका के प्रेम नगर बाजार के वार्ड नंबर 18 में गुरुवार को अचानक एक विद्युत पोल में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पोल से उठती लपटों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग को दी। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
सामाजिक कार्यकर्ता अवतार सिंह ने बताया कि पोल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी, जिसके चलते कुछ देर के लिए बिजली बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम को बुलाकर तारों को बदला गया और लाइन को फिर से सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है।
विद्युत उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, इसलिए सूचना मिलते ही मौके पर त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के पोल और लाइन की जांच की जा रही है और जहां भी खतरा है वहां मेंटेनेंस कराया जाएगा।
अनीता, रमेश, मंगत राम आदि स्थानीय लोगों ने ने समय रहते कार्रवाई करने पर विद्युत विभाग का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button