Blog

पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में, डोईवाला चीनी मिल में हुआ बॉयलर पूजन। (पूजा-अर्चना और हवन के बाद अधिशासी निदेशक ने बॉयलर में प्रज्वलित की अग्नि, जल्द घोषित होगी पेराई शुरू करने की तिथि)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मिल परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हवन के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके साथ ही नए पेराई सत्र के संचालन की तैयारियों ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है।

शुगर मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन की अग्नि बॉयलर में प्रज्वलित कर नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की गई। पूजा-अर्चना पंडित पूर्णानंद भट्ट और जितेंद्र कुमार ने संपन्न कराई।

अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने बताया कि पेराई सत्र शुरू करने के लिए अधिकांश आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेराई सत्र प्रारंभ करने की तिथि अंतिम रूप से तय कर जल्द घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन समयबद्ध तरीके से शेष तैयारियां पूरी करने में जुटा है।

इस अवसर पर डीपी शर्मा, सुनील चंद, आशुतोष अग्निहोत्री, अरविंद कुमार शर्मा, एचएस पांडेय, असित प्रतिहार, जसबीर सिंह, शिवानी वर्मा, सुषमा आर्य, शुभम गिल, वेंकट झा, अवधेश कुमार, विजय प्रसाद, अंकित सिंह, देवेंद्र चमोला, नरेंद्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा, सतविंदर संधू, मनोज कुमार, प्रकाश, प्रवीण काला, अकरम, दीवान सिंह, संजय सैनी, वेदपाल आर्य, प्रेम सिंह, चंद्रजीत यादव, रामदेव, राजेश, बालकरन और संतोष यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button