Blog
गांधी-शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. शिवकुमार लाल, डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ. अखिलेश कुकरेती और प्रो. नवीन कुमार नैथानी ने विचार रखे।
छात्र अमित कुमार और महक ने कविता व गीत प्रस्तुत किए। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित ममगाई, उपाध्यक्ष रोहन पाल और सचिव प्रिंस शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रावती टम्टा ने किया। इस दौरान प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. कंचन सिंह, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. वल्लरी कुकरेती, डॉ. वंदना गौड़ समेत प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



