Blog

कन्हारवाला में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान सफलl

डोईवाला को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए हर संभव करूंगा प्रयास। मनवाल

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सागर मनवाल के नेतृत्व में आज कन्हारवाला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में मातृशक्ति, युवा साथी और अन्य क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना समर्थन व्यक्त किया। यह अभियान क्षेत्रीय एकजुटता और पार्टी के प्रति विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

सागर मनवाल ने इस अवसर पर कहा, हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करना है। मैं जनता से वादा करता हूं कि डोईवाला को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। यह जनसंपर्क अभियान जनता से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने का एक कदम है, ताकि भविष्य में उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा सकें।

इस अभियान को क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिला। इस अवसर पर कांग्रेस के राकेश चौहान, मंजू जोशी, आशा सकलानी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button