Blog

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भानियावाला के छात्रों ने दिखाया जलवा, अब विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व।

डोईवाला में खिला युवा उत्सव का रंग — एसजीआरआर स्कूल ने मारी बाजी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से डोईवाला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में रंग, ताल और तरंग का संगम देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने लोकगीत, नृत्य, भाषण, कविता और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में एसजीआरआर इंटर कॉलेज भानियावाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Oplus_16908288
कार्यक्रम का शुभारंभ डोईवाला विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी एवं खंड शिक्षा अधिकारी परशुराम सकलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मकता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
लोकगीत प्रतियोगिता में एसजीआरआर इंटर कॉलेज भानियावाला प्रथम, नथुवावाला टीम द्वितीय और दुधली टीम तृतीय रही।
लोकनृत्य में रायवाला टीम द्वितीय स्थान पर रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में सानिध्य रावत प्रथम, खुशी पांचाल द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं।
कविता लेखन में तनुजा भंडारी ने बाजी मारी, जबकि भाषण प्रतियोगिता में रिहाना प्रथम, शिवम भट्ट द्वितीय और सहाना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञान प्रदर्शनी में चौहान स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम और पब्लिक इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।

निर्णायक मंडल में हरीश लिंगवाल, शुभल, आशीष गुप्ता, आलोक जोशी और प्रतिमा सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में अवधेश सेमवाल, अजय रावत, आलोक जोगी, व्यायाम प्रशिक्षक सर्वदेश सेमवाल सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन रामनिशोर ने किया तथा अजय रावत ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button