कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को माता-पिता के योगदान से रूबरू कराना। गुप्ता
डोईवाला 10 मई (राजेंद्र वर्मा):
मदर्स डे की पूर्व संध्या पर पब्लिक इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मां की महता और गरिमा को अभिव्यक्त किया गया। आयोजित लघु नाटिका ने एक मां की भूमिका को अच्छी प्रकार से बताने का कार्य किया। शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुभकामना कार्ड और पोस्टर बनाकर मां की भूमिका को अच्छी प्रकार से बताने का कार्य किया। कक्षा 10 की छात्राओं द्वारा मंचित लघु नाटिका “मां तेरे रूप अनेक ने” अपना सार्थक संदेश देने का काम किया। छात्रा सबा द्वारा प्रस्तुत गीत “मा तू कितनी अच्छी है”—– ने सभी को भाव विभोर कर दिया। वर्तिका, शालू, जिया, आरूशा गिरजा, ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहां की एक मां परिवार की धुरी होती है जिसका स्थान कोई नहीं ले सकता। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शिक्षक अश्विनी गुप्ता ने कहा कि एक मां दिन रात अपने परिवार की चिंता को करते हुए अपने दुख दर्द को भूल जाती है, उसका सम्मान सर्वोपरि है, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को माता-पिता के योगदान से रूबरू कराना है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, पूजा जोशी, किरण बिष्ट, अर्चना पाल, मोनिका, अनीता बलोदी, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, उदय सिंह पाल, श्रीपाल के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा गिरजा यादव ने किया। Verma doi



