Blog

आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण का सफल समापन।

खबर को सुनें

डोईवाला 10 मई (राजेंद्र वर्मा):
आपदा प्रबंधन की दिशा में होमगार्ड्स की दक्षता, तत्परता एवं व्यावहारिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट, देहरादून में 28 अप्रैल से प्रारंभ दो सप्ताहीय आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार एवं देहरादून से चयनित कुल 50 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव अभियानों, पर्वतीय क्षेत्रों में राहत कार्य, नाव संचालन तकनीक तथा आपात स्थिति में सामूहिक कार्य प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके अनुशासन, उत्साह एवं प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षणों के निरंतर आयोजन पर बल दिया गया।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button