Blog

भारतीय सेना दुश्मनों वह आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने के लिए है सक्षम।

डोईवाला नगर में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” रैली का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला 14 मई (राजेंद्र वर्मा):
आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (आदर्श संस्था) डोईवाला के तत्वाधान में बुधवार को पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्रों के साथ मिल गेट से लेकर डोईवाला “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जय कारों के साथ भारतीय जवानों को भी नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मनों वह आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने के लिए सक्षम है।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी व पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंधक मनोज नौटियाल के नेतृत्व में भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच स्कूली छात्र-छात्राओ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रैली के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन भी किया।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।
आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि भी है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का डंका विश्व में बज रहा है। इस मौके पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी,सुदेश सहगल,चेतन कोठारी, अश्वनी गुप्ता आदि के अलावा छात्र-छात्राएं शामिल थे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button