Blog

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष बने साकिर हुसैन और सचिव आसिफ हसन।

एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

खबर को सुनें

डोईवाला 1 जुन (राजेंद्र वर्मा):
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति डोईवाला के स्वयंसेवको की बैठक कुड़कावाला स्थिति कार्यालय में आयोजित की गई । बैठक में रक्त स्वयंसेवको द्वारा निर्णय लिया गया कि किस प्रकार सभी रक्त स्वयंसेवक रक्त के लिए लोगों की मदद कर सकते है। सभी के विचार लेकर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर साकिर हुसैन, उपाध्यक्ष सन्दीप जोशी, सचिव आसिफ हसन, सह सचिव अब्दुल माजीद अंसारी, कोषाध्यक्ष शहदाब हसन, कार्यकारणी सदस्य कमाल अहमद, विनोद बगियाल, मो आसिफ, परवेज अली बनाए गए। संरक्षक पर अभिनव शर्मा एडवोकेट , मनोहर सिंह सैनी एडवोकेट , सुवर्धन शाह, अशरफ अली एडवोकेट , नवल किशोर यादव, जावेद हुसैन को रखा गया। समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि सभी रक्त स्वयंसेवक का यही मकसद होता है कि जहां भी किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है वह उसको रक्त उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने सभी से अपील की है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक बार तो रक्तदान जरूर करे।

Oplus_16908288
समिति के सचिव आसिफ हसन ने बताया कि समिति पहले भी कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुकी है अब इसकी कार्यकारणी की घोषणा की है हमारी समिति पूरे प्रदेश में कार्य करेगी और जहां भी जिस व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होगी उसको पूरा करनी को कोशिश करेगी। बैठक में साकिर हुसैन, आसिफ हसन, सन्दीप जोशी, अब्दुल माजीद अंसारी, शहदाब हसन, कमाल अहमद, विनोद बगियाल, परवेज अली, सुमित थपलियाल मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button