Blog

पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्राएं जिया, वर्तिका को मिला प्रथम पुरस्कार।

खबर को सुनें

डोईवाला 18 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
हरेला पर्व को मनाए जाने की श्रृंखला के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गढ़वाली कुमाऊनी संस्कृति को दर्शाते हुए सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्राएं जिया, वर्तिका को प्रथम पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। शुक्रवार को विद्यालय में हरेला पर्व के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी छात्रा शालू ने हरेला पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं छात्र आरुषा ने अपनी कविता के माध्यम से प्रकृति के इस पर्व को मनाए जाने की महत्ता के बारे में बताया। कुमाऊनी गीत पर सारिका, अल्फिशा, साहिबा, शालू, अरूसा परवीन, अदीबा ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश काला ने बताया कि 16 जुलाई को पौधारोपण के साथ विद्यालय ने हरेला पर्व की शुरुआत की थी 23 जुलाई तक इसी प्रकार के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक अश्वनी गुप्ता किरण बिष्ट, मोनिका का विशेष योगदान रहा। पोस्टर प्रतियोगिता की निर्णायक शिक्षिका साक्षी सुंदरियाल, चारू वर्मा रही। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, राधा गुप्ता, राजीव कंडवाल, तेजवीर सिंह, पूजा जोशी, हिमांशु कश्यप, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक का अश्विनी गुप्ता ने किया।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button