शिव महापुराण के आयोजन पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा।
डोईवाला 29 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):दुर्गा चौक कंडल में सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिव महापुराण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व व्यास श्री कृष्णानंद उनियाल और सोमेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक पर्वत गिरी महाराज जी के नेतृत्व में क्षेत्र में कलश यात्रा निकली गई। सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन 29 जुलाई 2025 से 8 अगस्त किया जा रहा है। जिसमें आज श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा चौक सोमेश्वर मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ कर जौलीग्रांट कोठारी मोहल्ला के शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद क्लशों में जल भरकर सोमेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया गया। कलश यात्रा में व्यास श्री कृष्णानंद उनियाल और सोमेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक श्री पर्वत गिरी महाराज एवं कलश यात्रा में शिव शक्ति मंदिर अध्यक्ष पं श्री रोशन लाल कोठियाल, वार्ड 7 के सभासद राजेश भट्ट , वार्ड नंबर 5 के सभासद राकेश डोभाल, एवं क्षेत्र के वासियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में राजवीर सिंह खत्री, उमा दत्त थपलियाल, आशीष उपाध्याय , प्रदीप सजवाण, मनोज उनियाल, शुभम चमोली, राजवीर खत्री, संजय डंगवाल, सरोजिनी थपलियाल, पुष्पा बिष्ट, सुंदर राणा, भाग्यवती राणा, कमला राणा, सोनी बिष्ट, बबीता रांगडा ,लक्ष्मी देवी,मधु भंडारी, दुर्गा बंगारी, हर्षी रतूड़ी ,सरोजिनी जुयाल, संध्या नेगी, विवेक रतूड़ी,सुंदर सिंह भंडारी, कविता कुमांई आदि उपस्थित थे।
Verma doi



