Blog

महाविद्यालय में आंतरिक महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन ।

खबर को सुनें

डोईवाला 29 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसका विषय “भारतीय सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव एवं महिलाओं की भूमिका “रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो राखी पंचोला एवं वरिष्ठ प्रो इंदिरा जुगरान द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राखी पंचोला ने भारतीय संस्कृति की वाहक महिलाओं को बताते हुए कहा की कोई भी सांस्कृतिक धार्मिक कार्य हो महिलाओं की उसमें केंद्रीय भूमिका होती है । प्रो जुगरान ने धर्म की धारण शक्ति का आधार महिलाओं को बताया । डॉ अंजली वर्मा ने अपने विचारों में कहा कि इस संस्कृति को आज बेटियों में विस्तारित करने का समय हे अतः समय निकाल कर उनको ये बताया जाय । डॉ। वंदना गौड़ ने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं प्रदान की एवम तीज क्यों मनाते हे इस पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की डॉ वल्लरी कुकरेती, डॉ पल्लवी मिश्रा, डॉ आशा रोंगली, डॉ भावना जोशी, डॉ किरण जोशी ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में डॉ सुजाता, डॉ पूनम रावत, डॉ संगीता रावत, डॉ रेखा नौटियाल, डॉ शशि बाला , श्रीमती प्राची, डॉ कामना लोहानी,श्रीमती पूनम , कुमारी सपना ने अपनी प्रस्तुति प्रदान करी । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने कार्यक्रम की समस्त महिला प्रकोष्ठ को बधाइयाँ दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button