Blog
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों को एवं उनकी कार्यशैली तथा उनके जीवन के अनुभव और जीवन जीने की कला के विषय में गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन जीने की कला एवं उनके संघर्षों के तथा उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किया। अवसर पर नरेश बलूनी संजीत पांडे रितु पाल संगीता पाल हिमांशु बिष्ट हेमनंद गिरी महेंद्र कुमार राजबाला और संगीता राणा विजयलक्ष्मी कुमारी शिवानी सुशीला सेमवाल आदि लोग उपस्थित रहे।



