Blog

हिंदी स्वाभिमान और अस्मिता की प्रतीक, इसके सम्मान के लिए करें प्रयास। (वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भावों की भाषा है, जो लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करती है।

गुरुवार को विद्यालय में ‘भाषा की महत्ता और उसका सम्मान’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में स्थान बनाने वाली आस्था, दीपांजली भारती और महक तथा सीनियर वर्ग में सुहाना, शिदरा और कल्पना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल और उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि हिंदी हमारे स्वाभिमान और अस्मिता की प्रतीक है। हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने और उसके सम्मान को बढ़ाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।

हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। अच्छे और सटीक विचार रखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक रत्नेश द्विवेदी ने निभाई।

इस अवसर पर शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, तेजवीर सिंह, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button