6 पदों के लिए 19 नामांकन जमा, अध्यक्ष पद पर तीन तो उपाध्यक्ष के लिए चार दावेदार मैदान में उतरे।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। छह पदों के लिए कुल 19 नामांकन जमा किए गए। नामांकन के दौरान महाविद्यालय परिसर में दावेदारों और उनके समर्थकों की चहल-पहल बनी रही।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, सहसचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन तथा महासचिव पद के लिए तीन नामांकन जमा हुए हैं।
नामांकन को लेकर सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही। दावेदार अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।



