Blog

एनएसयूआई के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर जीत का किया दावा और विभिन्न पदों के लिए किया नामांकन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एनएसयूआई के समर्थकों ने प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की और रैली के रूप में महाविद्यालय पहुंचे। इसके बाद एनएसयूआई प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल किए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संपर्क कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान एनएसयूआई की ओर से ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधक मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह लाडी, सागर मनवाल, ताजेंद्र सिंह, करतार सिंह नेगी, राहुल सैनी, लक्ष्मण बिष्ट, सावन राठौर, शैलेंद्र बर्थवाल, शार्दुल नेगी और राहुल आर्य सहित संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रत्याशी और उनके समर्थक अब विद्यार्थियों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। 29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button