Blog

एबीवीपी ने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाई अपनी ताकत और विभिन्न पदों के लिए किया नामांकन, 29 सितंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार को एबीवीपी के समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों ने रैली निकालकर चुनावी माहौल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रत्याशी और समर्थक रैली के रूप में महाविद्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल किए।
एबीवीपी की रैली में उत्साह देखने को मिला।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों और समर्थकों ने भानियावाला-थानो तिराहे से रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समर्थक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय पहुंचे। रैली के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संपर्क कर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थन मांगा।
इस दौरान एबीवीपी की ओर से पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र परियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जीवनवाला प्रधान गुरजीत सिंह लाडी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, शुभम नेगी, विक्रम नेगी,भावना बोरा, आदर्श सिलेवाल, मोहित डंगवाल, मनमोहन नौटियाल, मनीष यादव, अरुण शर्मा, ममता नयाल, अजय उनियाल और आदेश पवार सहित संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button