Blog

स्वच्छता अभियान के बीच नहर में गंदगी का अंबार, किसानों ने तत्काल सफाई की मांग उठाई, नगर पालिका ने किया त्वरित समस्या का निदान।

भानियावाला की मुख्य सिंचाई नहर हुई थी बेहाल, किसानों में बढ़ी थी नाराजगी।

खबर को सुनें
Oplus_16908288
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर में सफाई के कार्यक्रम तो लगातार चल रहे हैं, लेकिन भानियावाला की मुख्य सिंचाई नहर सपेरा बस्ती के पास गंदगी से भरी मिली। इसका सीधा असर किसानों की सिंचाई पर पड़ रहा है।
किसानों मौके पर पहुंचकर पहुंचकर नहर की सफाई की मांग उठाई और कहा कि नहर में गंदगी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पालिका के सभासद ईश्वर रोथान ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाया और नहर की सफाई करवाई।
ईश्वर रोथान ने कहा कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए नहर की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे दोबारा गंदा नहीं होने दिया जाएगा

पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर नहर की सफाई कर दी गई है,नगर की सभी नहरों और नालियों की सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अव्यवस्था और गंदगी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी।
क्षेत्र के किसानों ने कहा कि नहर की सफाई के बाद राहत मिली है। उम्मीद है कि भविष्य में इसे नियमित रूप से साफ रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button