Blog

सीपेट व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का संयुक्त प्रयास—तकनीकी प्रशिक्षण का सफल आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सीपेट–सीएसटीएस डोईवाला देहरादून में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के बी.एससी. वर्ग के 45 विद्यार्थियों को “प्लास्टिक इन इंजीनियरिंग एप्लीकेशन्स” विषय पर एक सप्ताहीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को पॉलीमर साइंस, आईएस एवं ASTM D मानकों के अनुसार प्लास्टिक मटेरियल एवं उत्पादों की परीक्षण तकनीक, पॉलीमर प्रोसेसिंग तथा विभिन्न आधुनिक सीएनसी मशीनरी की तकनीकी जानकारी दी गई।
सीपेट के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. पी. सी. पाढ़ी ने बताया कि संस्थान के परीक्षण विभाग में शीघ्र ही बायोडिग्रेडेबल टेस्टिंग सुविधा तथा स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (SEM) सहित नई अत्याधुनिक मशीनें सम्मिलित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों और उद्योगों को अनुसंधान एवं परीक्षण में उन्नत सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
समीर पुरी द्वारा विद्यार्थियों को सीपेट द्वारा संचालित नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की गई।
सिपेट के परीक्षण इंचार्ज पंकज फुलारा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को उद्योग तकनीक दक्षता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे
इस अवसर पर गुरु राम राय विश्वविद्यालय, रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शीतल त्यागी को सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button