Blog

भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर ध्वजारोहण और भंडारे का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में ध्वजारोहण ओर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तौर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ,पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल , समाजसेवी राजवीर सिंह खत्री आदि पहुंचे राजवीर खत्री ने ज्योत प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का पावन ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा हलवे का प्रसाद ओर कड़ी चावल का भंडारे का आयोजन भी किया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि की बैंड बाजे के साथ नगर क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर राजेश मचल, राजू लौट , सुरेन्द्र मचल, सभासद अमित कुमार ,अनुज कुमार , बाला देवी अश्वनी कांगड़ा, रमन कांगड़ा, विकास मोनू, राहुल मचल, वीरू गोदियाल,सूरज घाघट, सुरेन्द्र भगत , सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार , गौरव ,अशोक , नीरज राजोरिया, टीनू, सोम सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button