ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विवेका एकेडमी खदरी श्यामपुर के छात्र ईशान कुकरेती ने पूरे ब्लॉक में किया प्रथम स्थान प्राप्त।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड के 30 इंटर कॉलेजो के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड के 30 इंटर कॉलेजो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विवेका एकेडमी खदरी श्यामपुर के छात्र ईशान कुकरेती ने पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में डोईवाला विकासखंड के 30 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भाग लिया गोष्टी के विषय क्वांटम युग का आरंभ संभावनाएं एवं चुनौती विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायको द्वारा घोषित परिणामों के आधार पर विवेका अकैडमी खदरी के छात्र ईशान कुकरेती ने पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया राजकीय इंटर कॉलेज रानी पोखरी के छात्र सौरभ सिंह द्वितीय स्थान पर रहे राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक जोगीवाला की छात्रा रचना तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि विज्ञान तार्किक होना सिखाता है छात्र-छात्राओं को नवीनतम तकनीकियों से अपने को दक्ष करना चाहिए। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि जो विषय विज्ञान संगोष्ठी का दिया गया है वह आज के समय में बेहद प्रासंगिक है विज्ञान का उपयोग जीवन को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। विज्ञान समन्वयक महावीर प्रसाद सेमवाल ने बताया कि जिन छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया है वह 9 अक्टूबर को रा0 इं0कॉ गुनियाल गांव में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । निर्णयाक का दायित्व रा0 इं0 कॉ हरिपुरकला के प्रधानाचार्य राजीव काला, अटल उत्कृष्ट विद्यालय छिददरवाला के पंकज बिजलवाण राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला के अर्जुन पंवार ने निभाया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने की इस अवसर पर डॉ संजय कोठारी, स्मृति कंडारी, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, अपर्णा डोभाल, शक्ति प्रसाद चमोली, वर्षा रयाल, नीलम शर्मा आर0पी0 पुरोहित, कल्पना रावत, दीप्ति सैनी आदि मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद थे। विद्यालय की छात्राओं आंचल गोस्वामी, रंजना रावत, अंशिका पासवान ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।



