Blog

सर्पमित्र भारत भूषण ‘पेले ’ को हरीश रावत ने किया सम्मानित।

फोन की एक घनघनाट पर दिन-रात सांपों का रेस्क्यू करने वाले भारत भूषण को निवास पर सम्मान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजीव नगर -केशवपुरी निवासी सर्पमित्र भारत भूषण ‘पेले’ को उनके निवास पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया। भारत भूषण कई वर्षों से घरों, मोहल्लों और खेतों में घुसने वाले अनेकों प्रकार के सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। उनकी सेवा की खास बात यह है कि फोन की एक घनघनाट पर वे दिन-रात बिना देर किए मौके पर पहुंच जाते हैं और सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसे टल चुके हैं।

Oplus_16908288
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत भूषण समाज मे बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करना वाकई में काबिले तारीफ है। ऐसे सर्पमित्रों को सरकार का सहयोग और प्रशिक्षण मिलना चाहिए। उनकी सेवा भावना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और ऐसे लोगों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

सर्पमित्र भारत भूषण ने कहा कि मैं कई वर्षों से अनेकों प्रकार के सांपों का रेस्क्यू कर रहा हूं। मेरा मकसद है कि न इंसान को कोई नुकसान हो और न सांप को मारा जाए। फोन की एक घंटी पर मैं दिन-रात तैयार हो जाता हूं और मौके पर जाकर मदद करता हूं और लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक भी करता हूं। इस मौके पर अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, राहुल मनवाल, करतार सिंह नेगी,विमल गोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button