Blog

रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के छात्र छात्राओं ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।

पब्लिक इंटर कॉलेज में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय में दीपावली उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का बड़े हर्ष उल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश देने के साथ पर्व की गरिमा को बनाए रखने का संदेश भी दिया ।रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण, ऑपरेशन सिंदूर उत्तराखंड आपदा आदि विषयों पर अपनी रंगोली से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं ,जिनको हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए ।शिक्षक रत्नेश द्विवेदी ने दिवाली की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आंचल, जसमीत जाहनवी ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका साक्षी सुंदरियाल, विवेक बधानी, चारू वर्मा रानू शर्मा ,अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, राधा गुप्ता, मोनिका, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे वही कक्षा 10 की छात्राओं ने सुंदर दीपकों को बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button