Blog

निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें वितरित की गई दवाइयां।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाइयां दी गई। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।शिविर में पहुंचे डा0 तौफीक अहमद डा0 निहारिका ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। डा0 निहारिका ने कहा कि शीतकाल मैं सर्दी, खांसी, कफ एवं ठंड की शिकायत ज्यादा होती है, ऐसे मे ठंडी चीजों का सेवन बंद करने के साथ अपने आहार विहार को मौसम के अनुसार लेना चाहिए। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना चाहिए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने रिबन काटकर स्वास्थ्य कैंप का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इस को आयोजित किया गया है, विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाइयां भी दी जा रही है। कैंप शनिवार को भी लगेगा। शिविर के सफल आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी, हिमांशु कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नर्सिंग अधिकारी मेघा रानी, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, भुवनेश वर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button