Blog

स्वच्छता नियमों पर सख्ती, मीट दुकानों की होगी नियमित निगरानी।

अपशिष्ट निस्तारण में लापरवाही पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मीट दुकानों के संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मीट विक्रेताओं के साथ आयोजित बैठक में अपशिष्ट निस्तारण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में प्रशासन ने कहा कि मीट दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक और निर्धारित स्थान पर निस्तारण अनिवार्य है। किसी भी दुकानदार द्वारा खुले में, जंगलों या नदी किनारे कचरा फेंकते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा पैदा होता है।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका की ओर से नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि स्वच्छ नगर और स्वच्छ नदियां सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। नियमों का पालन कर व्यापारी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक में अमित सरवलिया, संजय सोनकर, सुमित कुमार, गगन तोमर, बिरजू, दिनेश, दीपक सिंह नेगी सहित अन्य मीट व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button