Blog

डोईवाला, भानियावाला में बंद का असर नहीं, बाजार खुले और जनजीवन सामान्य।

सुबह से प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रही चहल-पहल, पुलिस-प्रशासन ने बनाए रखी सतर्कता।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रविवार को बंद के आह्वान के बावजूद डोईवाला क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। सुबह से ही रेलवे रोड, मिल रोड, देहरादून रोड और ऋषिकेश रोड सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं और जनजीवन सामान्य बना रहा।

सब्जी, मेडिकल, किराना, कपड़ा सहित अन्य आवश्यक और सामान्य उपयोग की दुकानों पर दिनभर गतिविधियां होती रहीं। लोगों ने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजारों का रुख किया। बाजार क्षेत्रों में ग्राहकों की आवाजाही सामान्य दिनों जैसी रही। सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों की आवाजाही भी सामान्य देखी गई।

संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर गश्त कर हालात पर नजर रखी गई।
प्रशासन की ओर से व्यापारियों और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। दिनभर कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या जबरन बंद कराने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। कुल मिलाकर डोईवाला में स्थिति सामान्य रही और दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीता I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button