Blog

इग्नू अध्ययन केंद्र 31044 में जनवरी सत्र के प्रवेश जारी, 31 जनवरी अंतिम तिथि।

एमएससी डेटा साइंस सहित रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की सुविधा, दिसंबर परीक्षा में 4516 परीक्षार्थी हुए शामिल।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 31044 में जनवरी सत्र के शीतकालीन प्रवेश जारी हैं, जिनकी अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू विद्यार्थियों को कम लागत में उच्च एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस सत्र में इग्नू द्वारा एमएससी (डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स) जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जो वर्तमान समय की मांग के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त बीए, बीकॉम, बीएससी ऑनर्स एवं विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. डिमरी ने अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बताया कि हाल ही में दिसंबर सत्र की परीक्षाएँ केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं, जिनमें कुल 4516 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट एवं अध्ययन केंद्र की टीम को बधाई दी।
अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. राखी पंचोला ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र 31044 विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग निरंतर प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button