Blog

बनवाह गुर्जर बस्ती खैरी में पहुँचे प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, जमीनी समस्याओं का लिया जायज़ा।

जर्जर सड़क से ग्रामीणों की आवाजाही हो रही प्रभावित, सुस्वा नदी के कटाव से भूमि को नुकसान की आशंका,पशुपालकों की मांगों पर शीघ्र समाधान का भरोसा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत बनवाह गुर्जर बस्ती खैरी में मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने बस्ती से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी बात रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से खराब हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण रोज़मर्रा की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कर गड्ढों का शीघ्र भरान कराने की मांग,बरसात के मौसम में सुस्वा नदी के कटाव से भूमि को नुकसान, सरकार द्वारा दी गई भूमि नदी की चपेट में आ रही है, जिससे भविष्य में और अधिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। उन्होंने नदी किनारे सुरक्षा के लिए तटबंध (पुस्ता) निर्माण की मांग उठाई।
पशुपालकों ने पशुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पशु शेड निर्माण की मांग भी प्रधान के समक्ष रखी।

ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क सुधार, नदी कटाव रोकने और पशु शेड निर्माण से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी I

वार्ड सदस्य विक्रम सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर गुर्जर बस्ती के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर डामा, मोहम्मद अली, अब्दुल गनी, तालिब हसन, मोहम्मद ईशा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button