Blog

विधि विश्वविद्यालय खोलने की मांग, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला को सोपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकासखंड डोईवाला की ग्राम पंचायत लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय (लॉ यूनिवर्सिटी) की स्थापना को लेकर क्षेत्रवासियों की मांग तेज हो गई है। ग्राम पंचायत की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोलाको सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

लिस्ट्राबाद ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहां विधि विश्वविद्यालय की स्थापना संभव है। विश्वविद्यालय खुलने से आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कानून की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही विश्वविद्यालय की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी I

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खुलने से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा और डोईवाला शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस ज्ञापन को राज्य सरकार के समक्ष प्राथमिकता से रखा जाएगा।

भाजपा रानीपोखरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और इससे पूरे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जनभावनाओं को देखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि परियोजना जल्द धरातल पर उतर सके।
इस दौरान रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, रणजीत सिंह, विवेक रावत,,अजय चौहान,जीवन चौहान,वीर सिंह, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button